Monday, 28 July 2014

स्कूल में मेरा पहला दिन

   आज मेरा स्कूल में एडमिशन करवाया गया. पापा और बाबा मुझे लेकर एडमिशन करवाने गये.   मैं कई दिन पहले स्कूल देख आया था. वहां पर ढेर सारे खिलौने देखे थे मैने, सो मुझे खुद स्कूल पहुंचने की बहुत जल्दी थी।







पापा ने स्कूल पहुंचकर जब तक मेरा एडमिशन फार्म भरा तब तक मैंने एक छोटी सी कार चलाकर देखी.








यह हैं मेरे स्कूल के निदेशक श्री ब्रजकिशोर सिंह सर.








यह हैं मेरी मैम, इन्होंने तो मुझे बिस्किट और टाॅफी भी दी.








यह है मेरा क्लास रूम, मेरे बाबा और स्कूल के निदेशक सर भी हैं मेरे साथ.










अरे वाह!! यहां तो कार्टून भी देखने को मिलेंगे. मैं स्मार्ट हूँ, तो मेरा क्लास भी स्मार्ट होगा ना.







ओह! मैने स्कूल का नाम तो बताया ही नहीं, मेरे स्कूल का नाम है ''गुरूकुल चिल्ड्रेन्स एकेडमी''.     आज बस इतना ही. अब तो मैं रोज स्कूल आऊँगा ना, सो आपको अपनी स्कूल एक्टिविटीज के बारे में जरूर बताऊँगा.     पर मेरे ब्लाॅग को विज़िट करना मत भूलियेगा.

Tuesday, 17 June 2014

माँ गंगा के तट पर आराध्य

आज मैं अपनी बड़ी बुआजी के बेटे के मुण्डन में शामिल होने के लिये मम्मी-पापा, बुआ और बाबा के साथ गंगा तट पर गया था। 
बुहत मस्ती की मैने वहां-:
















कौओं को पकड़ने की कोशिष की पर अफसोस कोई पकड़ में ही नहीं आया।


यह रहा मैं अपनी बुआ की बेटी यानी अपनी रिद्धि दीदी के साथ।














दूर-दूर तक फैली रेत और गंगा जी के पानी को छूकर आती ठंडी हवा, बहुत मजा आया मुझे यहां खेलने में। 

















Tuesday, 4 February 2014

आराध्य अपने दोस्त के साथ

आज मेरे घर पर अनुप्रिया आंटी और उनका बेटा आया, वह तो मेरे जितना ही बड़ा है सो मैने उसके साथ खूब मस्ती की.





मैने अपने झूले पर उसके साथ जमकर झूला झूलने का मजा लिया।










और पकड़म-पकड़ाई भी खेली।









साथ फोटो भी खिंचानी थी, अपने दोस्त के। कैसे लग रहे हैं हम दोनों?









और यह रहे हमारे मिकी माउस जी।

Friday, 2 August 2013

2 अगस्त 2013: जन्मदिन पर आराध्य बना कान्हा, गरीब बच्चों को बांटे उपहार

            आज दो अगस्त 2013 को मैं पूरे दो वर्ष का हो गया। मेरा जन्मदिन तो धूम-धाम से मनाना ही था, पर मजेदार बात यह रही कि मेरे जन्मदिन को भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक, पूजन करके भी मनाया गया और केक भी काटा गया।







दादी ने तिलक करके गिफ्ट दिया पर मेरी नजर तो मिठाई पर थी।














मुझे केक काटने से ज्यादा खाने की जल्दी थी सो बुआ, पापा और मम्मी को हाथ पकड़कर केक कटवाना पड़ा।










केक खाने और खिलाने में बहुत मजा आया। 



आज मैं कान्हां बना था सो सबने मेरे साथ खूब फोटो खिंचाईं।




 




यह है मेरी कज़िन, लगता है इसे भी कान्हा बनना है तभी तो मेरा मुकुट मांग रही है।



 और हां मेरे जन्मदिन पर ‘‘भारतीय बाल विकास संस्थान’’ की ओर से गरीब बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग भी प्रारम्भ की गई, इस कोचिंग में 20 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। आज मैंने उन बच्चों को गिफ्ट दिया, केक और चाॅकलेट भी खिलायी।

Sunday, 19 May 2013

यह है हनुमान गढ़ी

आज मैंने पापा से कहा की मुझे गाड़ी पर बैठ कर घूमने चलना है ....
          पापा ने हमारे शहर के गंगा तट पर स्थित "श्री हनुमान गढ़ी" पर चलने का कार्यक्रम बनाया.


यह रहा मैं अपनी दादी की गोद में साथ में है मम्मी और बुआ.

 बहुत मज़ा आया यहाँ पर

 तभी तो देखो मैं अकेले ही कितना मस्त होकर घूम रहा हूँ

 अरे वाह!! कितनी सारी सीढियाँ

Friday, 5 April 2013

सबने रंग डाला मुझे ......देखो तो जरा.




               पिछली होली पर तो मैं काफी       छोटा था...सो सिर्फ होली में सबको रंग लगाते देख कर ही खुश हुआ पर इस बार तो मैंने भी होली खेली ......
           लेकिन सबने मुझे ही रंग दिया .......






कोई बात नहीं अगली होली पर देखता हूँ....

Funny Pictures