Showing posts with label Babarpur. Show all posts
Showing posts with label Babarpur. Show all posts

Sunday, 27 January 2013

पहली बार मैं गया अपनी बुआ जी के घर


  आज बाबा को अपने आफिस के काम से हरदोई जाना था, वहीं मेली बुआ का घर भी है। मैंने जिद की कि मैं भी चलूंगा। पहले तो बाबा ने मना किया क्यों कि वह पापा के साथ बाइक से जाने वाले थे पर बाद में मान गये, और मेरी बजह से फैसला हुआ कि अब वह बाइक से नहीं कार से जायंेगे। अब आपको तो पता ही है कि मुझे कार में घूमना कितना पसंद है।
  अपनी मम्मी के बिना मैं पहली बार सारे दिन के लिये कहीं जा रहा था सो बाबा और पापा को डर भी लग रहा था कि मैं कहीं रो-रोकर उन्हें परेशान न करूं।
पर मुझे तो घूमने का बहुत शौक है सो मैने उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं किया और बुआ के घर पर पहुंचकर खूब मस्ती की, देखो तो जरा:- 

रास्ते में मुझे एक खेत में सरसों के ढेर सारे पौधे दिखे ...उन पर लगे थे पीले-पीले फूल. बस फिर क्या था मैंने पापा से कहकर कार रुकवा ली ...और बाबा से कहा मुझे वहां चलना है.






देखो कितने सारे फूल .......











नदी के उस पार कितने सारे हिरन है.....बीच में नदी होने के कारण मैं हिरणों के पास तक तो नहीं जा पाया पर उनकी खूब सारी फोटो पापा से कहकर जरुर ली.


 














ट्रेक्टर चलाने की भी

खूब कोशिष की मैंने .....









Funny Pictures