Showing posts with label Wild life. Show all posts
Showing posts with label Wild life. Show all posts

Friday, 26 February 2016

कानपुर प्राणी उद्यान में आराध्य की मस्ती


कल मैं अपने मम्मी पापा के साथ कानपुर एक शादी में गया था वहां से वापस आते समय पापा मुझे कानपुर के प्राणी उद्यान अरे चिड़ियाघर घुमाने ले गये। मुझे तो खूब मजा आया वहां। 
 आइये आप भी चलिये इस मजेदार यात्रा पर.

वाह !!! कितने सारे झूले...इन पर मस्ती करने का मजा ही कुछ और है।













इनसे मिलिये: यह है सफेद गले का कैपिचुन बंदर। प्राकृतिक रूप से यह दक्षिण अमेरिका के घने जंगलों में पाया जाता है।












यह है जलीय पक्षियों का निवास।















बहुत सारे तरह-तरह के पक्षी भी देखे मैंने यहां, जैसे आॅस्टैलिया में पाया जाने वाले काॅकटिल, भारतीय भूरा धनेश, चीन के केन्द्रीय क्षेत्रों में पाया जाने वाले सुनहरा पीजेन्ट, दक्षिणी चीन, कम्बोडिया आदि में पाया जाने वाला रजत पीजेन्ट, सफेद मोर और हां यहां मैने राजहंस भी देखा।
 यह हैं डायनासोर। अरे-अरे डरो मत ...यह सचमुच का नहीं है। 
पर्वतीय भालू।













छुक-छुक करती बच्चों की रेलगाड़ी।













घूमने का मन तो और भी था, पर घर आने के लिये देर हो रही थी इसलिये वापस घर के लिये निकलना पड़ा, सो जल्दी कुछ नया लेकर फिर मिलता हूं। 

Funny Pictures