Wednesday 1 April 2015

सेन्ट एन्थोनी स्कूल में मेरा पहला दिन

          आपको पता है न अब मेरा एडमिशन हमारे शहर के सबसे अच्छे स्कूल सेन्ट एन्थोनी में हो गया है। मैं अपना नया स्कूल देखने के लिये बहुत उतावला हूं, पता है क्यों? क्यों कि यह स्कूल मेरे घर से काफी दूर है सो दूर तक पापा के साथ घूमने को मिला करेगा।





और यह रहा मैं अपने नये स्कूल में।

















                                                                                                                                                    
आज स्कूल के नये सत्र का पहला दिन था इसलिये स्कूल को गुब्बारों से खूब सजाया गया था।


























बच्चे बैलून तोड़ रहे थे मैने भी तोड़े ...देखो कितने सारे बैलून हैं मेरे पास।




पुराना स्कूल तो छोटा सा था, पर यह तो बहुत बड़ा स्कूल है।



























                                                                                                                              देखो ...........यहां पर तो झूले भी हैं।   







Sunday 15 February 2015

गंगा तट पर सूर्यास्त के समय आराध्य की मस्ती

          आज रविवार का दिन था और काफी दिनों बाद पापा को फुर्सत मिली। बस मुझे तो इसी मौके का इंतजार था। पापा के साथ के साथ गंगा तट पर शाम को घूमने का मजा लिया, मेरे साथ और कौन-कौन था यह तो बताया ही नहीं, आप खुद देख लो, अले भाई फोटो देखो




 इनको नहीं पहचाना??? अले!!! पहचानेगें कैसे, इनके बारे में तो मैने कभी ब्लाग पर बताया ही नहीं। यह भी बाबा ही हैं श्री रघुबीर सिंह भदौरिया जी, और आपको तो पता ही है, मुझे हवाई जहाज बहुत अच्छे लगते हैं और यह बाबा एयरफोर्स में कैप्टन थे!!! आप कहेंगे इससे क्या.....अरे कम से कम हवाई जहाज वाली कहानी तो सुनायेंगे।
 आज तो मस्ती ही मस्ती है, दो-दो बाबा का साथ जो है।


 पापा के साथ पकड़म-पकड़ाई खेलेने में तो मजा आ गया।

और फूफा जी के साथ भी खूब मस्ती की।

Funny Pictures